सीने में दर्द के कारण एआर रहमान हुए अस्पताल में भर्ती, जानिए अब कैसा है सिंगर का हाल?
फेमस म्यूजिशियन एआर रहमान को सीने में दर्द के बाद चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार सिंगर को इमरजेंसी वॉर्ड में एडमिट कराया गया था। डॉक्टर की टीम एआर रहमान की देखभाल कर रही है। उनकी एंजियोग्राफी भी की जा रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि सिंगर को शाम तक अस्पताल से छूट्टी भी मिल सकती है। कुछ हफ्ते पहले ही सायरा बानो भी अस्पताल में भर्ती हुई थीं। कुछ दिन पहले ही उनकी सर्जरी हुई थी। एआर रहमान पिछले कुछ महीनों से अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में हैं। नवंबर 2024 में उनकी पत्नी की वकील ने ऐलान किया था कि रहमान और सायरा बानो 29 साल बाद तलाक ले रहे हैं।
अगली खबर

04:33

03:46

00:41

03:08
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited