विराट कोहली के चलते फिर झेलनी पड़ी अनुष्का शर्मा को ट्रोलिंग, फैंस ने किया बचाव

Khushboo Dogra

Updated Mar 3, 2025, 14:01 IST

Anushka Sharma Troll: कल क्रिकेट मैच में इंडिया का मुकाबला न्यूजीलैंड की टीम के साथ हुआ। 44 रन के साथ इंडिया ने न्यूजीलैंड को हार की धूल चटाई। मैच के दौरान विराट कोहली को 11 रनों पर आउट होना पड़ा जिसे देख फैंस के मानों दिल टूट गए। इसी मैच में अनुष्का शर्मा भी मौजूद थीं जो विराट कोहली को देखने आई थी। विराट कोहली जल्द आउट हो गए जिसके चलते ट्रोलर्स ने अनुष्का शर्मा को ट्रोल करना शुरू कर दिया। ये देखते हुए कपल के फैंस ने ट्रोलर्स को खूब लताड़ा और सोशल मीडिया पर मानों दोनों पक्षों के बीच महासंग्राम हो गया।