Anurag Dobhal को पिता बनते ही इस बात पर हुआ पछतावा, सरेआम मांगी माफी

ashna malik

Updated Mar 30, 2026, 20:47 IST

'बिग बॉस 17' से सुर्खियां बटोरने वाले अनुराग डोभाल इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। अनुराग डोभाल ने माता-पिता से परेशान होकर खुदकुशी की कोशिश की थी। लेकिन अब उनकी हालत पहले से कहीं ज्यादा बेहतर है। अनुराग डोभाल के घर रामनवमी पर बेटे ने जन्म लिया। उनकी पत्नी रितिका चौहान ने पोस्ट शेयर कर ये खुशखबरी फैंस के साथ साझा की थी। वहीं अब बेटे के जन्म के बाद अनुराग डोभाल ने यू-ट्यूब पर व्लॉग साझा करना फिर से शुरू कर दिया है। उन्होंने न केवल सरेआम माफी मांगी, बल्कि अपने किये पर भी पछतावा जाहिर किया।