Anupamaa: लगातार घट रही है रुपाली गांगुली के शो की TRP, इन 7 बातों से लगा तगड़ा झटका

ashna malik

Updated May 3, 2026, 16:25 IST

टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'अुपमा' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने दर्शकों को इससे बखूबी बांधा हुआ है। लेकिन 'अनुपमा' की टीआरपी लगातार गिरती ही जा रही है। बीते कई सप्ताह से नंबर 1 पर रहने वाला 'अनुपमा' चौथे या पांचवे नंबर पर गिर चुका है। वहीं अब फैंस ने भी अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं कि 'अनुपमा' की टीआरपी लगातार क्यों गिर रही है। रिपीट ट्रैक और लगातार शुरू हो रहे नए सफर के कारण अब दर्शक भी बोर होने लगे हैं।