Anupamaa spoiler: राही के दिल में अनुपमा के लिए बढ़ी ओर नफरत, प्रेम ने किया अंश का धन्यवाद

archana vashisht

Updated Aug 13, 2025, 17:39 IST

टीवी का शानदार शो 'अनुपमा' में इस हफ्ते काफी कुछ मजेदार देखने को मिलने वाला है। आज के महा एपिसोड में हम देखेंगे कि राही के मन में अनुपमा के लिए ओर कई गुना नफरत बढ़ जाएगी । ऐसे में अंश और पूरा परिवार राही को मनाता नजर आएगा। इसी के चलते कोठारी हाउस में गौतम वसुंधरा और ख्याति को भड़काने के लिए अनुपमा और राही का संगीत वाला डांस वीडियो दिखाएगा। सीरियल में आगे इससे भी कई गुना दिलचस्प मोड़ देखने को मिलेंगे। जहां रक्षाबंधन मनाने के लिए बा के भाई की एंट्री होगी, जिसे देख सारे लोग बहुत खुश हो जाएंगे।