अनुपमा की लाड़ली राही उर्फ अद्रिजा रॉय की हुई मंगनी, विग्नेश अय्यर को पहनाई अंगूठी

Anupama: अनुपमा सीरियल की पॉपुलर अदाकारा अद्रिजा रॉय ने आखिरकार अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विग्नेश अय्यर के साथ सगाई कर ली है! परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में ये खास मौका मुंबई के विग्नेश के लग्जरी फार्महाउस में मनाया गया। अद्रिजा ने इंस्टाग्राम पर खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर फैंस को ये खुशखबरी दी, जिसका इंतजार सबको काफी समय से था। रोमांटिक रिंग एक्सचेंज, मुस्कुराहटें, आशीर्वाद और ढेर सारा प्यार – पूरी सगाई में खुशियों का माहौल था! समृद्धि शुक्ला, शिवम खजूरिया, जसवीर कौर जैसे स्टार्स ने कपल को बधाई दी। बता दें इस साल ये कपल शादी के बंधन में नहीं बंधेगा फैंस को वेडिंग का इंतजार करना पड़ सकता है।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited