अनुपम खेर बतौर निर्देशक करेंगे वापसी, जानें एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें

अनुपम खेर बतौर निर्देशक तनवी द ग्रेट से वापसी कर रहे हैं। एक्टर ने खुद इस बात का खुलासा किया है। एक्टर ने अपनी मां के साथ वीडियो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी। एक्टर ने अपने जन्मदिन पर फैंस को ये बड़ा सरप्राइज दिया है। एक्टर इससे पहले साल 2002 में ओम जय जगदीश का निर्देशन किया था। जाह्नवी कपूर की छोटी बहन खुशी वेदांग रैना को डेट कर रही हैं। वेदांग की फोटो पर जाह्नवी ने रिएक्ट कर फैंस का खूब ध्यान खींचा। जाह्नवी के रिएक्शन ने खुशी और वेदांग के रिलेशनशिप की खबरों को कहीं न कहीं कंफर्म कर दिया है। नयनतारा ने विग्नेश शिवन संग सेपरेशन की खबरों के बीच क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited