'परिणीति' फेम Ankur Verma ने गुपचुप शादी पर तोड़ी चुप्पी, बचपन के प्यार संग लिये सात फेरे

ashna malik

Updated Mar 5, 2026, 16:06 IST

टीवी के पॉपुलर एक्टर अंकुर वर्मा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। अंकुर वर्मा ने 'परिणीति' में रहते हुए अपने किरदार से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं इन दिनों अंकुर वर्मा अपनी शादी के लिए चर्चा में बने हुए हैं। अंकुर वर्मा ने अपनी गुपचुप शादी को लेकर टेली टॉक/जूम संग बातचीत की। अंकुर वर्मा ने बताया कि उन्होंने अपने बचपन के प्यार लीना वर्मा से शादी की है। एक्टर का कहना है कि वे करीब बीते 10 साल से साथ हैं और उन्होंने गुरुग्राम में शादी रचाई थी। अंकुर वर्मा लगातार अपनी शादी की तस्वीरें भी साझा कर रहे हैं।