Ganesh Chaturthi: अंकिता लोखंडे सहित इन सितारों के घर हुआ बप्पा का स्वागत, भक्ति में लीन दिखे सितारे
गणेश चतुर्थी की धूम हर जगह देखने को मिल रही है। खासतौर पर महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी को लेकर लोगों में अलग ही उत्साह है। वहीं टीवी सितारे भी त्योहार पर बप्पा की भक्ति में लीन नजर आए। अंकिता लोखंडे से लेकर अर्जुन बिजलानी और रुबीना दिलैक जैसे कई सितारों ने गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने घर में गणपति बप्पा का स्वागत किया है। हर किसी ने डांस करते हुए गाजे-बाजे के साथ घर में बप्पा का स्वागत किया। खास तौर पर संभावना सेठ इस दौरान जमकर डांस करती नजर आईं। वहीं शिव ठाकरे ने भी अमरावती में गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया।
अगली खबर

03:07

03:05

02:58

32:39
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited









