होम्बले फिल्म प्रोडक्शन ने रविवार 19 अप्रैल 2026 को परशुराम जयंती के मौके पर अपनी महत्वाकांक्षी महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की दूसरी फिल्म महावतार परशुराम का ऐलान कर दिया है। 2025 में होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शंस ने इस एनिमेटेड फ्रैंचाइजी की लाइनअप घोषित की थी। इस यूनिवर्स की पहली फिल्म महावतार नरसिंह थी। होम्बले फिल्म्स ने पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, 'जब धर्म गिरता है, तब परशु उठता है। महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की अगली फिल्म महावतार परशुराम दिसंबर 2027 में आ रही है। वे शासक नहीं, अधर्म के खिलाफ एक ताकत हैं, जो हर युग में संतुलन बहाल करते हैं। आपको परशुराम जयंती की शुभकामनाएं।'