मिस्टर इंडिया 1987 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में श्रीदेवी और अनिल कपूर, अमरीश पुरी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म का हर कैरेक्टर आज भी फैंस को याद है। फिल्म का निर्देशन शेखर कपूर ने किया था। शेखर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि मिस्टर इंडिया के रिलीज को लेकर अनिल कपूर और बोनी कपूर काफी डरे हुए थे। उन्होंने कहा कि वो डरता बहुत है। बोनी और अनिल ने इस फिल्म पर अपनी जिंदगी भर की कमाई लगा दी थी जिस वजह से उन्हें काफी डर लग रहा था। हालांकि मिस्टर इंडिया उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। शेखर कपूर ने मासूस में बॉलीवुड में डेब्यू किया था।