गणपति बप्पा की भक्ति में डूबी मुकेश अंबानी की छोटी बहू, सामने आया विसर्जन का वीडियो

Times Now Navbharat Digital

Updated Aug 29, 2025, 11:40 IST

मुंबई में गणपति महोत्सव को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया है। जहां एक तरफ लोगों ने बप्पा का आगमन बड़े ही प्रेम से किया , तो वहीं दूसरी तरफ उनका विसर्जन भी उतने ही भक्तिभाव से किया। हर साल की तरह इस साल भी अंबानी परिवार ने गणेश चतुर्थी को काफी आलीशान तरीके से मनाया। लेकिन इस साल जहां सब कुछ शानदार और आलीशान था। इसके बावजूद अंबानी परिवार की स्पोटलाइट उनके घर की छोटी बहू राधिका मर्चेंट ने खिंची। जी हां अंबानी परिवार के गणपति विसर्जन का वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राधिका पूरी तरह से बप्पा के धुन में खोई हुई नजर आ रहीं हैं।