Anant Ambani और Radhika Merchant विदेश में लेंगे 7 फेरे, फाइनल हुआ वेन्यू

ashna malik

Updated Apr 23, 2024, 15:52 IST

देश के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी बिजनेसमैन की बेटी राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी जामनगर में हुई थी, जो किसी आलीशान शादी से कम नहीं थी। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी में कई बॉलीवुड और हॉलीवुड सितारे भी शामिल हुए थे। लेकिन इन सबसे इतर खबर है कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का वेन्यू भी तय किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि दोनों फेरे लंदन में ले सकते हैं और उनका संगीत अबू-धाबी में होगा।