EPIC – First Semester teaser out: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के भाई आनंद देवरकोंडा की फिल्म एपिक-फर्स्ट सेमेस्टर का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस बीच मेकर्स ने फिल्म फर्स्ट सेमेस्टर का टीजर रिलीज कर दिया है। फिल्म के टीजर ने इसके प्रति बढ़ती हुई उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। इससे पहले फिल्म के गाने Sancharame को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। अब टीजर में आनंद देवराकोंडा और वैष्णवी चैतन्य की जोड़ी एक बार फिर नजर आ रही है। दोनों के बीच के खूबसूरत रोमांटिक पल टीजर को और आकर्षक बना रहे हैं। आदित्य हासन ने इस कहानी को बहुत अच्छे तरीके से पेश किया है। बता दें कि आनंद देवराकोंडा और वैष्णवी चैतन्या ने पहले फिल्म बेबी में काम किया था।