अंबानी परिवार ने धूमधाम से किया बप्पा का स्वागत, जश्न में उमड़ा जनसैलाब

Times Now Navbharat Digital

Updated Aug 27, 2025, 11:38 IST

सभी लोग बप्पा की धुन में खोए हुए हैं। आम जनता से लेकर बडे़-बड़े सेलिब्रिटी तक सब गणेश चतुर्थी को बहुत धूमधाम से मनाते नजर आ रहें हैं। जहां एक तरफ टीवी स्टार्स ने अपने-अपने घरों में बप्पा का स्वागत कर दिया है, तो वहीं अब अंबानी परिवार भी अपने महल में बप्पा का स्वागत करते नजर आए, जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। अंबानी महल को सुंदर फुलों से सजाया गया है। इसी के साथ वहां आम जनता की भीड़ काफी भारी मात्रा में देखने को मिली। लेकिन चौंकाने वाली बात तो ये है कि बप्पा का स्वागत करते हुए बस अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ही नजर आए।