Alia Bhatt ने ठुकराई नितेश तिवारी की 'Ramayan', शूटिंग से पहले ही कदम खींचे पीछे
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। आलिया भट्ट की हाल ही में मूवी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' रिलीज हुई है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। कुछ ही दिनों पहले आलिया भट्ट की को लेकर खबर थी कि वह नितेश तिवारी की 'रामायण' में नजर आने वाली हैं। लेकिन अब बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने अचानक ही फिल्म ठुकरा दी है। आलिया भट्ट 'रामायण' में माता सीता का रोल अदा करती नजर आतीं, लेकिन अब उन्होंने अचानक ही फिल्म से कदम पीछे खींच लिये हैं। हालांकि उनके पति रणबीर कपूर अभी भी मूवी में बने हुए हैं और वह भगवान राम के तौर पर नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया भट्ट ने अपने बिजी शेड्यूल के कारण 'रामायण' से पीछे हटने का फैसला किया है। हालांकि अभी तक इस मामले पर एक्ट्रेस की ओर से आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।
अगली खबर

18:07

02:28

11:30

21:07
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited









