आलिया भट्ट ने कान्स 2025 में दो शानदार लुक में बिखेरा जलवा, देखिए गुच्ची साड़ी से लेकर चैनल की बॉस लेडी वाइब्स वाला लुक

Poonam Shukla

Updated May 25, 2025, 15:30 IST

आलिया भट्ट ने इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया है। इस दौरान आलिया गुच्ची साड़ी में जलवा दिखाती हुई नजर आईं। आलिया के इस लुक को अनिल कपूर की छोटी बेटी और प्रोड्यूसर रिया कपूर ने स्टाइल किया है। नेट की साड़ी में आलिया बहुत प्यारी लग रही हैं। उन्होंने ओपन हेयरस्टाइल के साथ लुक कंपलीट किया है। इस साड़ी में बोल्ड डीप वी नेक जालीदार पैटर्न ब्लाउज था। आलिया ने वन शोल्डर पल्लू ड्रेप फ्लॉन्ट किया है। इस लुक को पूरा करने के लिए आलिया ने क्रिस्टल डायमंड की स्टड ईयररिंग्स और नेकलेस पहना है। वही आलिया भट्ट ने दूसरे लुक में पीले रंग का कॉर्ड स्कर्ट पहना हुआ है। जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। आलिया भट्ट ने सिर पर सफेद रंग का फ्लोरल प्रिंट वाला स्कार्फ बांधा हुआ है।