अक्षय कुमार ने किए महाकालेश्वर में दर्शन, सासु मां डिंपल कपाड़िया संग दिखे भक्ति में लीन

Khushboo Dogra

Updated Apr 1, 2026, 16:02 IST

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार आज सुबह अपनी सासु मां डिंपल कपाड़िया संग उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर में पूजा-अर्चना की। अक्षय और डिंपल के साथ भक्ति में लीन नजर आए बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ। अक्षय ने मीडिया को बताया कि आखिर भगवान की शरण में आकार उन्हे बहुत सुकून मिला। जैसा की सभी को मालूम है अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' जल्द ही रिलीज होने वाली है। ऐसे में माना जा रहा है कि अक्षय फिल्म की रिलीज से पहले भोलेनाथ के दर्शन करने आए थे।