अक्षय कुमार ने अजय देवगन पर लुटाया प्यार, खास अंदाज में 'मैदान' को किया प्रमोट

प्रियंका झा

Updated Apr 2, 2024, 18:24 IST

एक्टर अजय देवगन आज अपना 55वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर की पत्नी ने अजय को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। एक्ट्रेस ने अजय की फोटो शेयर की है। एक्ट्रेस ने इसके साथ प्यार का कैप्शन लिखा है। एक्ट्रेस के कैप्शन ने फैंस का दिल जीत लिया है। एक्ट्रेस ने बताया कि अजय अपने जन्मदिन पर काफी एक्साइटेड रहते हैं। उन्होंने की अजय एक बच्चे की तरह होते हैं। एक्ट्रेस के कैप्शन पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। अजय और काजोल इंडस्ट्री की पॉपुलर जोड़ी है। अजय को अक्षय कुमार ने खास अंदाज में विश किया। एक्टर ने लिखा, मेरी यही दुआ है कि तू हर मैदान करें फते। आपको बता दें कि अक्षय की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां और अक्षय की मैदान एक ही दिन रिलीज होगी। एक्टर ने बॉक्स ऑफिस क्लैश को साइड रख अजय के बर्थडे पर प्यार लुटाया।