Housefull 5 Trailer: 69 बिलियन पाउन्ड के हकदार बने 3 जॉली, क्रूज में चलेगा पैसों का तगड़ा खेल, कॉमेडी देख पेट में हो जाएगा दर्द

archana vashisht

Updated May 27, 2025, 14:09 IST

Housefull 5 Trailer: अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड मूवी हाउसफूल 5 का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। फन, ड्रामा, सस्पेंस और मजेदार स्टारकास्ट से भरी ये फिल्म आपको लंबे समय तक गुदगुदाने वाली है। फिल्म के ट्रेलर में मेकर्स ने कहानी से पर्दा हटाने की कोशिश की है। रणजीत सिंह की 69 बिलियन पाउन्ड की संपत्ति के लिए तीन जॉली आ गए हैं। पैसों का ये खेल एक आलीशान क्रूज पर होता है। जिसमें कई झोल हैं और जब क्रूज के आसमान से एक लाश गिरती है तो सबके साथ क्या होता है यह देखना और भी मजेदार है। फिल्म को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है। इसे साजिद नाड़ियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 6 जून 2025 को रिलीज होगी। यहां देखें दमदार ट्रेलर