पिता के कर्ज में डूबने पर बच्ची ने मांगी अक्षय कुमार से मदद, एक्टर ने यूं दिया रिएक्शन

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अक्षय कुमार अक्सर अपनी मूवीज के लिए तो चर्चा में बने ही रहते हैं। लेकिन हाल ही में खिलाड़ी कुमार अपनी दरियादिली के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। अक्षय कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बीएमसी चुनाव के लिए वोट डालकर बाहर आते दिखे। लेकिन तभी एक बच्ची ने अक्षय कुमार से मदद मांगी और बताया कि उनके पिता कर्ज में डूब चुके हैं। ऐसे में अक्षय कुमार ने अपनी मैनेजर की ओर इशारा करते हुए कहा कि आप उन्हें अपना नंबर दे दो।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited