प्यार हर किसी की ज़िंदगी में अलग मायने रखता है, लेकिन कुछ लोग इसे अनुभवों, टूटे रिश्तों और आत्मचिंतन के ज़रिए गहराई से समझते हैं। अभिनेता आकाशदीप सहगल भी उन्हीं में से एक हैं। अपने जीवन के उतार–चढ़ाव, बीते रिश्तों और भावनात्मक सफ़र के बाद आज आकाशदीप प्यार को किस नजरिए से देखते हैं ये एक्टर ने रिवील किया। उनके लिए प्यार का असली अर्थ क्या है, क्या उनकी ज़िंदगी में दोबारा प्यार की गुंजाइश है, और कैसे उनके पिछले अनुभवों ने रिश्तों और भावनात्मक जुड़ाव को लेकर उनकी सोच को बदल दिया है।