'बिग बॉस' फेम एजाज खान एक बार फिर से विवादों में घिर गए हैं। एजाज खान का उल्लू ऐप पर एक शो आता है, जिसका नाम 'हाउस ऑफ अरेस्ट' है। इस शो में एजाज खान एक लड़की से अश्लील और भद्दे सवाल करते दिखाई दिये। शो से जुड़ा वीडियो वायरल होते ही लोगों ने उनपर अश्लीलता को बढ़ावा देने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। यहां तक एजाज खान के इस कंटेंट के खिलाफ सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में भी शिकायत की गई। प्रियंका चतुर्वेदी और निशिकांत दुबे सहित कई राजनेताओं ने भी एजाज खान के खिलाफ एक्शन की मांग की है।