Ajay Hooda New Song: हरियाणवी सिंगर अजय हुड्डा का नया गाना रिलीज हो गया है। हरियाणवी म्यूजिक की शान कहे जाने वाले अजय ने एक और धमाकेदार ट्रैक रिलीज किया है। गाने का नाम है सासु तेरा लाडला, जिसे सुरेन्द्र रोमियो और रेणुका पँवार ने आवाज दी है। गाने में अजय हुड्डा-कविता जोशी का धमाकेदार डांस है। गाने को म्यूजिक गुलशन म्यूजिक ने दिया है और इसके बोल अजय हुड्डा ने लिखे हैं। कुछ ही देर पहले रिलीज हुई इस गाने को फैंस का प्यार मिल रहा है। गाने में पत्नी अपने पति की शिकायत करती नजर आ रही है।