दिलजीत दोसांझ और हानिया आमिर के 'सरदार जी 3' विवाद पर अजय देवगन ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अजय देवगन जल्द ही फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस अपकमिंग मूवी का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसके इवेंट में अजय देवगन और मृणाल ठाकुर मीडिया से भी जुड़े। इवेंट के दौरान ही अजय देवगन से हानिया आमिर और दिलजीत दोसांझ की 'सरदार जी 3' के विवाद के बारे में पूछा गया। इसपर अजय ने कहा, "मैं ये नहीं कह सकता कि कौन गलत है और कौन इस स्थिति में सही है। दिलजीत के अपने कोई कारण होंगे इस चॉइस के लिए।" अजय देवगन का मानना है कि ऐसे मुद्दे केवल बातचीत से ही सुलझाए जा सकते हैं। उन्होंने इस मामले में किसी को दोषी ठहराने से भी इंकार कर दिया।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited