अहान पांडे की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म सैयारा इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म सैयारा को लेकर एक बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इसी बीच फिल्म सैयारा का नया गाना रिलीज हो गया। फिल्म सैयारा के नए गाने धुन (Dhun) को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने में अहान पांडे और अनीत एकदम नए अवतार में दिखाई दिए। इस गाने को अरिजीत ने गाया है। आपके बता दें कि अनीत और अहान पांडे की फिल्म सैयारा इसी महीने यानी 16 जुलाई को रिलीज होने वाली है।