Aditi Sharma की चोरी-छुपे रचाई शादी 4 महीने में हुई खत्म, एक्ट्रेस पर लगा अफेयर का आरोप

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अदिति शर्मा को लेकर हाल ही में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। अदिति शर्मा ने अभिनीत कौशिक संग चोरी-छुपे शादी रचाई थी, जो कि चार महीने में ही खत्म होने की कगार पर है। अदिति शर्मा ने बीते साल अभिनीत कौशिक संग सात फेरे लिए थे, लेकिन इस शादी के सिलसिले में किसी को भी नहीं मालूम था। खुद अभिनीत शर्मा और उनके वकील ने अदिति शर्मा पर आरोप लगाया है कि एक्ट्रेस शादीशुदा होने के बाद भी 'अपोलीना' को-स्टार समर्थ्य गुप्ता को डेट कर रही थीं। वकील का कहना है कि अभिनीत की गैर-मौजूदगी में समर्थ्य गुप्ता अदिति शर्मा के घर आते थे।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited