Aditi Rao Hydari ने सिद्धार्थ संग रचाई सगाई, कपल ने फ्लॉन्ट किया वेडिंग रिंग

अदिति राव हैदरी लंबे समय से सिद्धार्थ को डेट कर रही हैं। हाल ही में दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। हालांकि कपल ने अपने वेडिंग पर कोई बयान नहीं दिया है। अदिति ने सिद्धार्थ संग अपनी क्यूट सी फोटो शेयर की है। फोटो में दोनों अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। अदिति और सिद्धार्थ ने सगाई कर ली है। फैंस कपल को सगाई की ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए कपल ने कैप्शन लिखा, उसने शादी के लिए हां कर दी। कपल ने साल 2021 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। फिल्म महा समुद्रम से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी। एक्ट्रेस की ये दूसरी शादी होगी। एक्ट्रेस ने साल 2009 में सत्येंद्र मिश्रा से शादी की थी। एक्ट्रेस ने शादी के 4 साल बाद तलाक ले लिया था।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited