Abhishek Malhan के भाई निश्चय मल्हान ने रुचिका राठौर से की सगाई, आशीष चंचलानी ने ऐसे दी बधाई

Poonam Shukla

Updated Dec 7, 2024, 21:06 IST

बिग बॉस ओटीटी 2 फेम अभिषेक मल्हान के भाई और यूट्यूबर निश्चय मल्हान ने अपनी गर्लफ्रेंड से सगाई कर ली है और उनकी सगाई की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।निश्चय मल्हान ने काले रंग की शेरवानी पहने नजर आ रहे हैं। वहीं रुचिका राठौर ने क्रीम कलर का खूबसूरत लहंगा पहन है। आशीष चंचलानी ने भी निश्चय मल्हान को शुभकामनाएं दी है। निश्चय मल्हान एक बेहतरीन यूट्यूबर हैं और उनके इंस्टाग्राम पर 10.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।