टीवी अदाकारा आशका गोराडिया ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को जानकारी दी है कि उनके घर एक नन्हा सा मेहमान आया है। आशका गोराडिया ने इंस्टाग्राम पर एक क्यूट सी पिक शेयर की है, जिसमें उन्होंने बेटे की पहली झलक दिखाई है। आशका के इस पोस्ट पर फैंस और TV इंडस्ट्री से जुड़े सितारे लगातार बधाई दे रहे हैं। दिव्यांका से लेकर अना खान समेत कई सितारे कमेंट के जरिए आशका की खुशियों में शामिल हो चुके हैं।