Aap Jaisa Koi Official Trailer: अजब प्रेम कहानी है श्रीरेनू और मधु बॉस की, उम्र के फासले को कैसे भरेगी इनकी समझदारी

आर माधवन और फातिमा सना शेख की अपकमिंग मूवी "आप जैसा कोई" जल्द ही रिलीज होने जा रही है। इस प्यारी सी लव स्टोरी का प्यारा सा ट्रेलर रिलीज हो गया है जिसमें दोनों स्टार बेहद कमाल के लग रहे हैं। फातिमा जो एक मॉडर्न लड़की है उसको रिश्ता आता है 40 साल के संस्कृत अध्यापक का। दोनों के बीच जो उथल-पुथल होती है यह काफी मजेदार है। फिल्म की कहानी एकदम हटकर है जो आपको खूब पसंद आने वाली है। यहाँ देखें मूवी का ट्रेलर, यह 11 जुलाई को नेटफलिक्स पर आ रही है।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited