दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे का रोमांटिक गाना 'Katore Katore' हुआ वायरल, देखें वीडियो

Katore Katore Song: दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे हिट जोड़ियों में से एक माना जाता है। दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की भोजपुरी मूवी 'सिपाही' का एक गाना 'कटोरे-कटोरे' यूट्यूब की दुनिया में वायरल हो रहा है। इस गाने को हरकोई खूब पसंद कर रहा है। गाने में दिनेश लाल यादव के साथ आम्रपाली दुबे की रोमांटिक केमिस्ट्री ने गर्दा उड़ा दिया है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है। गाने के बोल प्रमोद सकुंतालम ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक ओम झा ने दिया है। यहां देखिए गाने का शानदार वीडियो...

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited