5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, घर पर होगा फंक्शन

Times Now Digital

Updated Jul 2, 2026, 23:19 IST

आमिर खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खुद बताया कि वो 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी करने जा रहे हैं। आमिर खान ने कहा, 'हम 5 जुलाई को शादी कर रहे हैं। शादी हमारे घर पर ही होगी। ये बहुत छोटा-सा फंक्शन होगा। 5 जुलाई हमारे लिए बहुत खास दिन है।' उन्होंने आगे बताया कि इस खास मौके पर सिर्फ दोनों परिवारों के लोग और कुछ बेहद करीबी दोस्त मौजूद रहेंगे। आमिर ने सभी से उनके लिए दुआ और आशीर्वाद भी मांगा, ताकि उनकी नई जिंदगी खुशियों से भरी रहे और दोनों का साथ हमेशा बना रहे।