Aamir Ali Dating: टीवी दुनिया के पॉपुलर एक्टर आमिर अली इन दिनों अपनी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में हुई होली पार्टी के दौरान एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें आमिर अली मिस्ट्री गर्ल संग होली खेलते हुए नजर आए। रुमर्स की मानें तो आकृति कुरके को आमिर अली डेट कर रहे हैं। वीडियो में आमिर अली आकृति के मुंह के साथ-साथ बदन पर भी गुलाल लगाते हुए नजर आए, हालांकि लोगों को एक्टर का गुलाल लगाने का तरीका पसंद नहीं आया। साल 2022 में आमिर अली ने संजीदा शेख से तलाक लिया था।