Aakhri Sawal Trailer: क्या RSS ने तोड़ी बाबरी मस्जिद? Sanjay Dutt बताएंगे 100 साल का सच

Rahul Sharma

Updated May 8, 2026, 16:09 IST

Aakhri Sawal Trailer: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की अपकमिंग मूवी आखिरी सवाल को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल चुकी है। संजय दत्त, समीरा रेड्डी और नमाशी चक्रवर्ती की ये फिल्म 15 मई के दिन रिलीज होगी, जिसमें राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के 100 सालों के इतिहास के साथ-साथ बाबरी मस्जिद टूटने के पीछे की असली कहानी भी दिखाई जाएगी। आरएसएस आखिरकार है क्या? ये जानने के लिए हमें 15 मई का इंतजार करना होगा क्योंकि इसी दिन सच सबके सामने आएगा।