Aakhri Sawal Teaser: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री इन दिनों ऐसी कई फिल्में रिलीज कर रही है, जिनमें दर्शकों को राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ की विचारधारा और उसके बारे में जानने को मिल रहा है। इस लिस्ट में अब संजय दत्त और नमाशी चक्रवर्ती की नई फिल्म आखिरी सवाल भी जुड़ने जा रही है, जो दर्शकों को आरएसएस के 100 साल के इतिहास से परिचित कराएगी और इस पर उठने वाले सवालों के जवाब देगी। फिल्म आखिरी सवाल को मेकर्स 8 मई 2026 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे। आपको फिल्म आखिरी सवाल का टीजर कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।