Aakhri Sawal Teaser: संजय दत्त और नमाशी चक्रवर्ती स्टारर आखिरी सवाल सिनेमाघरों में 8 मई को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म आखिरी सवाल के मेकर्स ने ताजा प्रोमो जारी किया है, जिसमें बाबरी मस्जिद विध्वंस का सवाल पूछा जा रहा है। बाबरी मस्जिद का गिरना भारतीय इतिहास के सबसे विवादित इवेंट्स में से एक रहा है, जिसके बाद देश की राजनीति ने करवट बदल ली थी। संजय दत्त इस फिल्म में इसी बात का जवाब देते हुए दिखाई देंगे कि आखिरकार बाबरी मस्जिद को कब और कैसे ढाया गया था? वैसे आप संजय दत्त की इस फिल्म के लिए कितने उत्साहित हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।