120 Bahadur Trailer: चीन से मिले धोखे की असली कहानी, फरहान दिखे फौज की वर्दी में

120 Bahadur Trailer: फरहान अख्तर स्टारर 120 बहादुर के ट्रेलर का इंतजार दर्शक काफी समय से कर रहे थे। मेकर्स काफी लम्बे समय से इसके पोस्टर्स लोगों के सामने ला रहे थे, जिनसे लोगों के बीच एक्साइटमेंट बन रही थी। फिल्म को लेकर बनी शानदार एक्साइटमेंट का ही नतीजा है कि 120 बहादुर का ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच में वायरल होने लगा है। इस ट्रेलर में दर्शकों को 1962 में हुई भारत-चीन लड़ाई की दर्दनाक दास्तां देखने को मिलेगी, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे चीन ने हमारे प्यार को हमारी कमजोरी समझ और हमारी पीठ में छुरा मारा।

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited