Mai Bijli Banungi Song: छा गई अक्षरा सिंह और विशाल सिंह की जोड़ी, किया जोरदार डांस

Lalit Kumar

Updated Apr 3, 2025, 19:58 IST

Mai Bijli Banungi Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) अपने नए-नए गाने रिलीज कर रही हैं। इन दिनों अक्षरा सिंह का नया भोजपुरी गाना 'मैं बिजली बनूंगी' यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है। इस गाने को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। अक्षरा सिंह के साथ इस गाने में विशाल सिंह नजर आ रहे हैं। दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री फैन्स को खूब पसंद आ रही है। इस गाने के बोल यादव राज ने लिखे हैं जबकि इसका म्यूजिक विक्की वॉक्स ने दिया है। यहां देखिए गाने का वीडियो...