यूटिलिटी

नौकरी से आजादी, घर से शुरू करें ये 5 बिजनेस; मंथली होगी 50 हजार तक की कमाई

Work From Home Business Ideas: अगर आप भी ऑफिस की रोजाना की भाग-दौड़ से थक चुके हैं और कमाई के लिए जॉब नहीं करना चाहते हैं तो अपना खुद का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। आज के समय में घर से कमाई के लिए कई विकल्प मौजूद हैं। सही स्किल, थोड़ी मेहनत और स्मार्ट प्लानिंग के साथ हर महीने मोटी कमाई की जा सकती है।

Work From Home Business Ideas

घर से ही कर सकते हैं मोटी कमाई (Photo: iStock)

Work From Home Business Ideas: आज के समय में नौकरी ही कमाई का जरिया नहीं रह गया है। सही स्किल, थोड़ी मेहनत और स्मार्ट प्लानिंग के साथ घर बैठे भी अच्छी कमाई की जा सकती है। अगर आप भी 9 से 5 की जॉब से थक गए हैं और कुछ अलग कर पैसा कमाने चाहते हैं तो ये जानकारी आपके लिए काम की साबित हो सकती है। हम ऐसे पांच बिजनेस आइडिया बता रहे हैं, जिनसे हर महीने 50 हजार रुपए तक की कमाई कर सकते हैं-

फ्रीलांसिंग सर्विसेज

अगर आपको कंटेंट राइटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग, वेब डिजाइन या डिजिटल मार्केटिंग आती है तो फ्रीलांसिंग आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। ऑनलाइन कई ऐसे प्लेटफॉर्म मौजूद हैं, जहां क्लाइंट्स आसानी से मिल जाते हैं। शुरुआत में कम प्रोजेक्ट्स से काम शुरू करें और एक्सपीरियंस बढ़ने के साथ 50 हजार रुपए महीना कमाना भी शुरू कर देंगे।

ऑनलाइन ट्यूशन या कोचिंग

अगर आप किसी सबजेक्ट जैसे मैथ्स, साइंस, इंग्लिश, कोडिंग या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की अच्छी नॉलेज रखते हैं तो ऑनलाइन पढ़ाकर अच्छी कमाई कर सकते हैं। Zoom, Google Meet या Unacademy जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए आप घर से ही क्लास ले सकते हैं। स्टूडेंट्स की संख्या बढ़ने पर महीने की इनकम 50 हजार से ज्यादा हो सकती है।

टिफिन सर्विस

खाना बनाने का शौक है तो यह बिजनेस काफी फायदेमंद हो सकता है। केक, कुकीज, स्नैक्स या होममेड टिफिन सर्विस शुरू कर आप लोकल एरिया में अच्छी पहचान बना सकते हैं। इस काम के लिए WhatsApp और सोशल मीडिया के जरिए ऑर्डर मिलने लगते हैं और धीरे-धीरे इनकम बढ़ती जाती है।

यूट्यूब चैनल या कंटेंट क्रिएशन

अगर आपको कैमरे के सामने बोलना, वीडियो बनाना या जानकारी शेयर करना पसंद है तो यूट्यूब एक शानदार प्लेटफॉर्म है। टेक, एजुकेशन, कुकिंग, ट्रैवल या फाइनेंस जैसे टॉपिक्स पर वीडियो बनाकर आप एड्स, ब्रांड प्रमोशन और स्पॉन्सरशिप से कमाई कर सकते हैं।

ऑनलाइन रीसेलिंग

Meesho, Amazon और Flipkart जैसे प्लेटफॉर्म पर बिना स्टॉक रखे प्रोडक्ट्स बेचकर कमाई की जा सकती है। सही प्रोडक्ट सिलेक्शन और मार्केटिंग से यह बिजनेस तेजी से ग्रो करता है और 50 हजार रुपए महीना कमाना संभव हो जाता है।

शिवानी कोटनाला
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article