यूटिलिटी

ट्रेन का सफर और रेस्टोरेंट का स्वाद: RailMitra के साथ अपनी सीट पर मंगाएं गर्मागर्म खाना!

RailMitra App: क्या आप भी अक्सर ट्रेन से लंबी यात्राएं करते हैं। अगर हां तो आपको RailMitra App का इस्तेमाल करना चाहिए। इस मोबाइल ऐप के साथ आपकी ट्रेन यात्रा से जुड़ी हर परेशानी दूर हो जाती है। आप ट्रेन में अपनी सीट पर गर्म खाना मंगवा सकते हैं, होटल बुक कर सकते हैं और लाइव ट्रेन स्टेटस भी चेक कर सकते हैं।

RailMitra  (1)

रेलमित्र ऐप क्या है (Photo: iStock)

RailMitra App: अगर आप भी अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं तो आपको भी RailMitra App का इस्तेमाल करना चाहिए। यह भारतीय रेलवे के यात्रियों के लिए एक 'ऑल-इन-वन' ट्रैवल साथी है। यानी यह एक ऐसा मोबाइल ऐप है, जो ट्रेन यात्रा के दौरान आपकी लगभग हर जरूरत को एक ही जगह पूरा कर देता है।

RailMitra App पर कौन-सी सुविधाएं मौजूद

यह ऐप ट्रेन में खाना ऑर्डर करने की सुविधा देता है। आप अपनी सीट पर बैठे-बैठे रेस्टोरेंट जैसा गर्मागर्म और स्वच्छ खाना (Veg/Non-Veg/Jain Food) ऑर्डर कर सकते हैं, जो आपके अगले बड़े स्टेशन पर आपकी सीट तक पहुंचा दिया जाता है। इसके अलावा, इस ऐप पर आप अपना PNR स्टेटस-लाइव ट्रेन स्टेटस चेक कर सकते हैं, सीटों की उपलब्धता चेक कर सकते हैं और होटल भी बुक कर सकते हैं।

क्यों इस्तेमाल करें RailMitra ऐप

RailMitra ऐप की सबसे बड़ी खूबी है कि आपको बिना किसी डिलीवरी चार्ज, कन्वीनियंस या प्लेटफॉर्म फीस के अपनी सीट पर ही ताजा खाना मिलता है। यह ऐप वर्तमान में 2500 से अधिक FSSAI द्वारा मान्यता प्राप्त रेस्टोरेंट्स और 500 से ज्यादा स्टेशनों के नेटवर्क के साथ 7000 से अधिक ट्रेनों (चाहे उनमें पेंट्री कार हो या नहीं) में अपनी सेवाएं दे रहा है। यात्रियों को यहां खाने की ढेरों वैरायटी (Cuisines) मिलती है और वे अपने ऑर्डर को आसानी से ट्रैक भी कर सकते हैं। इसके अलावा, नियमित डिस्काउंट्स, एडवांस बुकिंग की सुविधा और खाना डिलीवर न होने पर 100% रिफंड की गारंटी RailMitra को ट्रेन यात्रा के लिए एक अच्छा विकल्प बनाती है।

पहले ऑर्डर फिर पेमेंट की सुविधा

अच्छी बात ये है कि इस ऐप में यात्रियों को उनके ऑर्डर के लिए सीओडी यानी कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन भी मिलता है। इस ऑप्शन के साथ भी यात्रियों को डिलीवरी चार्ज, कन्वीनियंस या प्लेटफॉर्म फीस देने की जरूरत नहीं पड़ती।

वॉट्सऐप से ऑर्डर करें फूड

  • यात्री अपना फूड ऑर्डर वॉट्सऐप के जरिए भी प्लेस कर सकते हैं-
  • इसके लिए सबसे पहले अपने फोन में 1800 4120 2854 नंबर सेव करना होगा।
  • इस नंबर को सेव करने के बाद "Hi" लिखकर मैसेज भेजना होगा।
  • चैट पर अपना PNR नंबर और ट्रेन की जानकारी शेयर करनी होंगी।
  • अब अपनी पसंद के रेस्टोरेंट और मेनू को चुनना होगा।
  • अपनी डिशेज फाइनल कर ऑर्डर कंफर्म करना होगा।
  • ऑर्डर कंफर्म होने के बाद ताजा और स्वादिष्ट खाना सीधे आपकी बर्थ/सीट पर डिलीवर कर दिया जाएगा।
शिवानी कोटनाला
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article