Lost Aadhaar Card: आधार कार्ड खो जाए तो क्या करें, बिना पैसे दिए Free में बन सकता है काम
- Authored by: शिवानी कोटनाला
- Updated Jan 20, 2026, 10:08 AM IST
Lost Aadhaar Card: कई बार आधार कार्ड होल्डर अपनी पहचान से जुड़े जरूरी डॉक्यूमेंट आधार कार्ड को ही कहीं खो बैठता है। ऐसे में बहुत से कामों में पहचान सत्यापित करने को लेकर परेशानी आ सकती है। अच्छी बात ये है कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (Unique Identification Authority of India) की ओर से नागरिकों को आधार दोबारा पाने की सुविधा दी जाती है।
आधार कार्ड खो जाए तो क्या करें (Photo: iStock)
Lost Aadhaar Card: आधार कार्ड भारतीय नागरिकों की पहचान से जुड़ा एक जरूरी डॉक्यूमेंट है। क्या हो जब पहचान को सत्यापित करने वाला यह डॉक्यूमेंट ही कहीं गिर जाए या खो जाए। ऐसे में परेशानी तो तब होती है जब फोन में आधार कार्ड की सॉफ्टकॉपी भी मौजूद न हो और न ही आधार नंबर याद हो। बहुत से लोगों को लग सकता है कि बिना अहम जानकारियों के आधार कार्ड दोबारा पाना कुछ कठिन काम हो सकता है। अगर आपको भी ऐसा ही लगता है तो ऐसा नहीं है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (Unique Identification Authority of India) की ओर से नागरिकों के लिए आधार से जुड़ी सभी सुविधाएं पेश की गई हैं। अगर आप अपना आधार कार्ड कहीं खो देते हैं तो भी आप इसे आसानी से दोबारा पा सकते हैं।
आधार संख्या नहीं याद तो क्या करें
अगर आपको अपनी आधार संख्या याद नहीं है तो आप इसे तुरंत अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर पा सकते हैं-
- इसके लिए सबसे पहले https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर आना होगा।
- अब अपनी लिए हिंदी या इंग्लिश भाषा को चुन सकते हैं।
- इसके बाद Retrieve Aadhaar number/EID/SID पर क्लिक करें।
- हिंदी में आधार नंबर पुनः प्राप्त / ईआईडी / एसआईडी पर क्लिक करें।
- अब अपना नाम, जन्म की तारीख, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद कैप्चा दर्ज कर ओटीपी भेजें पर क्लिक करना होगा।
- आपके मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करना होगा।
जैसे ही आप इस ओटीपी को दर्ज कर लेते हैं। आपके इसी मोबाइल नंबर पर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (Unique Identification Authority of India) की ओर से आपकी आधार संख्या एसएमएस के जरिए भेज दी जाती है।
ऑनलाइन आधार करें डाउनलोड
आधार कार्ड खो गया है तो इसकी सॉफ्टकॉपी फोन पर डाउनलोड कर सकते हैं-
- इसके लिए https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर आना होगा।
- इसके बाद भाषा में हिंदी या इंग्लिश चुनना होगा।
- अब नीचे की ओर डाउनलोड आधार पर आएं।
- यहां आधार संख्या दर्ज कर, कैप्चा दर्ज करना होगा।
- इसके बाद ओटीपी भेजें पर क्लिक करना होगा।
- ओटीपी दर्ज करते ही आधार डाउनलोड हो जाएगा।
- इसे ओपन करने के लिए पासवर्ड दर्ज करना होगा।
आधार (eAadhaar) का पासवर्ड आपके नाम के पहले चार लेटर (जैसे ABCD) और जन्म का वर्ष (जैसे 1998) होगा। उदाहरण-ABCD1998