PF बैलेंस घर बैठे चुटकियों में कर सकते हैं चेक, बिना UAN भी बन जाएगा काम
- Authored by: शिवानी कोटनाला
- Updated Jan 23, 2026, 02:40 PM IST
How to Check EPF Balance: किसी कंपनी में काम करते हैं और आपका पीएफ भी कटता है लेकिन आपको अपने योगदान और बैलेंस की जानकारी नहीं है तो इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। पीएफ बैलेंस चेक करना चुटकियों का काम है। आप बिना UAN भी अपना पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं।
EPF Balance (Photo : iStock)
How to Check EPF Balance: पीएफ (Provident Fund) एक लंबी अवधि की बचत योजना है, जिसे खासतौर पर कर्मचारियों के लिए बनाया गया है। यह योजना नियोक्ता और कर्मचारी दोनों द्वारा नियमित योगदान से चलती है। पीएफ में जमा राशि सुरक्षित रहती है और इस पर ब्याज भी मिलता है, जो समय के साथ बढ़ता है। अकाउंट में जमा यह पैसा किसी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों को रिटायरमेंट, नौकरी छोड़ने या आपातकालीन परिस्थितियों में काम आता है। अगर आप भी किसी कंपनी में नौकरी करते हैं तो आपका भी पीएफ कटता होगा। क्या आप जानते है वे कर्मचारी, जिनका UAN एक्टिव है वे अपने लेटेस्ट पीएफ योगदान और अकाउंट में मौजूद बैलेंस की जानकारी अपने फोन में चुटकियों में चेक कर सकते हैं। जी हां, इस आर्टिकल में पीएफ अकाउंट का बैलेंस चेक करने का ही तरीका बता रहे हैं-
एसएमएस
इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड नंबर से एक एसएमएस करना होगा। यह एसएमएस 7738299899 पर किया जाता है। टेक्स्ट में आपको EPFOHO UAN टाइप कर सेंड करना होगा। कुछ ही देर में आपके फोन पर EPFO की ओर से एक टेक्स्ट मैसेज भेजा जाता है, जिसमें पीएफ योगदान और अकाउंट में मौजूद बैलेंस की जानकारी दी जाती है।
उमंग ऐप
अगर आप अपने फोन में उमंग ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो भी अपने लेटेस्ट पीएफ योगदान और अकाउंट में मौजूद बैलेंस की जानकारी आसानी से चेक कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको अपने UAN की जानकारी होना जरूरी है।- उमंग ऐप पर EPFO सर्च करना होगा।
- अब View Passbook पर क्लिक करना होगा।
- अब UAN दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करना होगा।
- अब नेक्स्ट पेज पर आपको आपकी हर कंपनी की पीएफ डिटेल्स नजर आ जाएंगी।
पासबुक ओपन करने के साथ आप Employee Share, Employer Share और Pension Contribution की जानकारी चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, मेंबर्स को पूरी डिटेल्स के लिए पासबुक डाउनलोड करने की सुविधा भी दी जाती है। इसके लिए पासबुक ओपन होने पर पेज में नीचे की ओर Download ऑप्शन पर टैप कर सकते हैं।
UAN Card डाउनलोड
उमंग ऐप पर आपको UAN Card भी डाउनलोड करने की सुविधा मिल जाती है। उमंग ऐप पर EPFO सर्च करने के बाद ऑप्शन से Download UAN Card के ऑप्शन पर टैप कर इस कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने DOB यानी डेथ ऑफ बर्थ की जानकारी देनी होगी। आपके UAN Card में आपके यूनिवर्सल खाता संख्या (Universal Account Number) की जानकारी दी होती है। इसके साथ ही, इस कार्ड में आपका नाम, पिता या पति का नाम जैसी डिटेल्स दी गई होती हैं। इसे EPFO की ओर से जारी किया जाता है, जिसे डाउलोड कर पीडीएफ फॉर्मेट में अपने फोन में सेव कर सकते हैं।