यूटिलिटी

Geyser के इस्तेमाल में भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना हो सकता है बड़ा हादसा

ठंड के इस मौसम में हर घर में गीजर का इस्तेमाल हो रहा है। वैसे तो गीजर को इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है लेकिन कई बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। ऐसा कर आप किसी अनहोनी से बच सकते हैं।

गीजर

गीजर

सर्दियों में Geyser का इस्तेमाल अमूमन हर घर में होता है। नहाने से लेकर बाथरूम में गर्म पानी या किचन में बर्तन धोने में गीजर के पानी का इस्तेमाल होता है। ठंड के मौसम में गीजर एक बहुत ही जरूरी होम अप्लायंस है। हालांकि, इसका सही इस्तेमाल नहीं करने पर बड़ा हादसा भी हो सकता है। आज हम आपको कई ऐसे बातें बता रहे हैं, जिसका ख्याल गीजर के इस्तेमाल के वक्त जरूर करना चाहिए। इन बातों को ध्यान में रखने से न सिर्फ आप सुरक्षित रखेंगे बल्कि गीजर से होने वाले हादसे से भी बच जाएंगे। तो आइए जानते हैं कि गीजर के इस्तेमाल के वक्त किन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए।

नहाते समय ऑन न रखें गीजर

अक्सर लोग जल्दबाजी में गीजर को ऑन कर नहाना शुरू कर देते हैं। ऐसा बिल्कुल नहीं करें। नहाने के वक्त गीजर को जरूरी ऑफ कर दें। ऐसा करना इसलिए जरूरी है कि अगर आप नहाने के वक्त गीजर को ऑन रखते हैं तो बिजली का फ्लेक्चुएशन होता है तो पानी में करंट आने का खतरा बढ़ जाता है। कई बार गीजर ऑन रखकर नहाने के दौरन हादसे हो चुके हैं।

हमेशा ब्रांडेड गीजर ही खरीदें

गीजर हमेशा अच्छी कंपनी के खरीदें। मार्केट में आपको सस्ते से लेकर महंगे सभी तरह के गीजर मिल जाएंगे। लेकिन हमेशा हमेशा ब्रांडेड या फिर सर्टिफाइड कंपनी का ही गीजर खरीदें। कई बार लोकल कंपनियां कॉस्ट कटिंग के चक्कर में सेफ्टी फीचर्स से समझौता कर देती है और इसकी वजह से बड़ा हादसा हो सकता है। लोकल गीजर के खराब होने की संभावना भी काफी ज्यादा होती है।

लंबे समय तक चालू न रखें गीजर

बहुत सारे लोग गीजर को चालू करने के बाद बंद नहीं करते हैं। ऐसा बिल्कुल नहीं करें। यह बड़े हादसे का न्योता है। लंबे समय तक गीजर ऑन रहने की वजह से इसमें ब्लास्ट भी हो सकता है।

पहली बार गीजर का इस्तेमाल में इन बातों का ख्याल रखें

अगर आपके घर में पहले से गीजर लगा हुआ है और आप इस मौसम में पहली बार फिर से इस्तेमाल करने जा रहे हैं तो स्विच ऑन कर एक बार चेक जरूर कर लें। खासतौर पर उसके बिजली कनेक्शन को ठीक से चेक कर लें। आपका गीजर कितना अधिक गर्म हो रहा है इस बात की जानकारी जरूर रखें। बेहतर परफॉर्में के लिए गीजर को 45-50 डिग्री के बीच में ही रखें। गीजर हाई बोल्टेज लेता है। इसलिए बिजली का स्विच गर्म हो जाता या समय के साथ जल जाता है। इसलिए पहली बार गीजर ऑन करने से पहले चेक कर लें कि वायरिंग और स्विच सही हालात में है या नहीं। अगर स्विच जल गया है या खराब हो गया है तो उसे फौरन बदल दें। ऐसा कर आप गीजर को सही तरीके से इस्तेमाल कर पाएंगे और किसी खतरे से बच जाएंगे।

लेटेस्ट न्यूज

आलोक कुमार
आलोक कुमार Author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभ... और देखें

End of Article