यूटिलिटी

घर पर रहने वाली महिलाएं हर महीने कमाएं 40-50 हजार रुपए, इस बिजनेस को करें शुरू

Work-From-Home Business Idea for Women: आज के डिजिटल दौर में फूड बिजनेस तेजी से बदल रहा है। इसी बदलाव का एक बड़ा उदाहरण क्लाउड किचन है। यह ऐसा फूड बिजनेस मॉडल है, जिसमें बिना रेस्टोरेंट खोले, केवल ऑनलाइन ऑर्डर के जरिए खाना तैयार कर दूसरे लोगों को पहुंचाया जा सकता है।

Work From Home Business Idea for Women

Work From Home Business Idea for Women (Photo : iStock)

Work-From-Home Business Idea for Women: अगर आप एक गृहिणी हैं तो अपने बचे हुए समय का सही इस्तेमाल कर मोटी कमाई कर सकती हैं। आज के समय में महिलाएं घर से कई तरह के काम कर सकती हैं। अगर आप कुकिंग का शौक रखती हैं तो क्लाउड किचन के जरिए हर महीने 50-60 हजार रुपए तक की कमाई कर सकती हैं। यह बिजनेस आइडिया घर से काम करने वाली गृहिणियों और कुकिंग का शौक रखने वाले लोगों के लिए कमाई का जरिया बन रहा है। अच्छी बात ये है कि घर पर रहने वाली महिलाओं को इस तरह के बिजनेस के लिए किसी बड़े पूंजी निवेश की जरूरत भी नहीं होती। आइए क्लाउड किचन से जुड़ी जरूरी जानकारियों पर एक नजर डाल लें-

क्लाउड किचन क्या होता है

क्लाउड किचन को Ghost Kitchen या Virtual Kitchen भी कहा जाता है। इसमें आप अपने घर या किसी छोटे किचन से खाना बनाकर Zomato, Swiggy, Uber Eats जैसे ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म पर लिस्ट करते हैं। ग्राहक ऐप के जरिए फूड ऑर्डर करता है और डिलीवरी पार्टनर खाना पहुंचा देता है। अच्छी बात ये है कि क्लाउड किचन के लिए न तो सिटिंग अरेंजमेंट की जरूरत होती है न ही वेटर या बड़े इंटीरियर की जरूरत पड़ती है। इसलिए बिजनेस शुरू करने की लागत काफी कम रहती है।

घर बैठे क्लाउड किचन से कमाई

क्लाउड किचन की कमाई लोकेशन, खाने की क्वालिटी, प्राइसिंग और डिमांड जैसी कई बातों पर निर्भर करती है। हालांकि, एक अनुमान से कह सकते हैं कि छोटे स्तर पर क्लाउड किचन के साथ हर महीने 20,000-40,000 रुपए तक की कमाई की जा सकती है। वहीं, अच्छे ऑर्डर और ब्रांडिंग के साथ आप हर महीने 1 लाख रुपए तक की कमाई भी कर सकते हैं। क्योंकि इसमें रेंट और स्टाफ का खर्च कम होता है, इसलिए प्रॉफिट मार्जिन पारंपरिक रेस्टोरेंट से ज्यादा हो सकता है।

कैसे शुरू कर सकते हैं काम

इस काम के लिए आपको FSSAI लाइसेंस लेना होगा। इसके अलावा, आपका किचन एक साफ-सुथरा और हाइजीनिक होना चाहिए। आपको होमस्टाइल फूड, स्नैक्स, बेकरी, या कोई खास डिश को लेकर मेन्यू तय करना होगा। इसके अलावा, फूड डिलीवरी ऐप्स पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। आप सोशल मीडिया और WhatsApp के जरिए भी अपने क्लाउड किचन का प्रमोशन कर सकते हैं। शुरुआत में सीमित मेन्यू रखें और धीरे-धीरे ऑर्डर बढ़ने पर उसे बढ़ा सकते हैं।

शिवानी कोटनाला
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article