यूटिलिटी

घर पर रहने वाली महिलाएं शुरू करें ये 5 बिजनेस, 40-50 हजार रुपए महीना होगी कमाई

Work-From-Home Business Ideas for Women: आज के समय में केवल नौकरी ही आय का साधन नहीं रह गया है। घर बैठे भी कमाई की जा सकती है। खासकर, महिलाएं भी घर बैठे अपने हुनर का सही इस्तेमाल करें तो हर महीना 40 से 50 हजार रुपए की कमाई आसानी से कर सकती हैं।

Business Ideas for Women

Business Ideas for Women (Photo: iStock)

Work-From-Home Business Ideas for Women: अगर आप एक हाउसवाइफ हैं और घर का काम खत्म करने के बाद भी आपके पास बहुत-सा समय बच जाता है तो इस समय का सही इस्तेमाल कर सकती हैं। आप अपने हुनर का इस्तेमाल कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। आज के समय में ऐसे बहुत से काम हैं, जो घर बैठे आसानी से किए जा सकते हैं। इस आर्टिकल में घर पर रहने वाली महिलाओं के लिए कुछ टॉप बिजनेस आइडिया ही बता रहे हैं, जिनसे हर महीने 40 से 50 हजार रुपए तक की कमाई आसानी से की जा सकती है-

ब्यूटी पार्लर या मेकअप सर्विस

अगर आप मेकअप, ब्यूटी या हेयर स्टाइलिंग का शौक रखती हैं तो घर से ही ब्यूटी पार्लर की शुरुआत कर सकती हैं। यह बिजनेस समय के साथ ही रफ्तार पकड़ेगा। शुरुआत कम सामान और सीमित ग्राहकों के साथ कर सकती हैं। धीरे-धीरे अच्छे काम के साथ पहचान बनने पर त्योहारों, शादियों और पार्टियों के साथ कमाई के अवसर भी बढ़ जाते हैं।

होममेड फूड सर्विस

ऑफिस जाने वाले लोग हों या घर से दूर पढ़ाई के लिए रह रहें कॉलेज गोइंग स्टूडेंट्स हर किसी को घर के खाने की जरूरत बनी रहती है। अकेले रहने वाले लोग रोजाना टिफिन सर्विस की तलाश में रहते हैं। आपको खाना बनाना पसंद है तो इसे अपना बिजनेस बना सकती हैं। इस तरह घर के बने शुद्ध और स्वादिष्ट खाने को अच्छी कमाई का जरिया बना सकती हैं।

ऑनलाइन सिलाई-बुटीक

सिलाई, कढ़ाई या डिजाइनिंग में रुचि रखती हैं तो घर से ही ऑनलाइन बुटीक चला सकती हैं। ब्लाउज, सूट, बच्चों के कपड़े या कस्टम ऑर्डर पर ड्रेस बनाकर सोशल मीडिया के जरिए ग्राहक जोड़े जा सकते हैं। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको ज्यादा निवेश की जरूरत भी नहीं होगी।

यूट्यूब चैनल या कंटेंट क्रिएशन

आप कुकिंग, ब्यूटी टिप्स, लाइफस्टाइल, व्लॉग या एजुकेशन से जुड़े कंटेंट बनाकर यूट्यूब या इंस्टाग्राम से कमाई कर सकती हैं। शुरुआत में धैर्य जरूरी है, लेकिन धीरे-धीरे एड्स और ब्रांड प्रमोशन से अच्छी इनकम होने लगती है।

ऑनलाइन ट्यूशन या कोचिंग क्लास

पढ़ाने में रुचि रखती हैं तो घर बैठे ऑनलाइन ट्यूशन शुरू कर सकती हैं। स्कूल के बच्चे, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी या किसी खास स्किल की क्लास ली जा सकती है। इसके लिए केवल मोबाइल, इंटरनेट और सब्जेक्ट की अच्छी जानकारी होना जरूरी है।

शिवानी कोटनाला
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article