गांव में रहने वाले शुरू करें ये 5 बिजनेस, 50 हजार तक की होगी मासिक कमाई
- Authored by: शिवानी कोटनाला
- Updated Jan 20, 2026, 11:33 AM IST
Business Ideas for Rural Areas: सही योजना, मेहनत और सरकारी सहायता का इस्तेमाल कर गांव में रहकर भी सम्मानजनक और स्थायी आय कमाई जा सकती है। कुछ बेहतरीन बिजनेस आइडिया ग्रामीण लोगों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद कर सकते हैं। वे भी हर महीने 50 हजार रुपए तक की कमाई कर सकते हैं।
Business Ideas for Rural Areas (Photo: iStock)
Business Ideas for Rural Areas: गांव में रहने वाले लोग भी अब केवल खेती तक सीमित नहीं रह गए हैं। बदलते समय के साथ सरकारी योजनाओं और स्थानीय जरूरतों को समझकर ग्रामीण इलाकों में भी अच्छे मुनाफे वाले बिजनेस शुरू किए जा सकते हैं। हम आपको पांच ऐसे बिजनेस आइडिया के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप गांव में रहकर भी आसानी से शुरू कर सकते हैं। इतना ही नहीं, सही मेहनत से 50,000 तक की मासिक कमाई भी की जा सकती है।
डेयरी फार्मिंग
गांव में डेयरी फार्मिंग सबसे भरोसेमंद बिजनेस में से एक है। गाय या भैंस पालकर दूध, दही और घी बेचकर नियमित आय बनाई जा सकती है। अगर 4–5 पशु हों और दूध की सप्लाई लोकल डेयरियों या सीधे ग्राहकों को की जाए तो हर महीने 40–50 हजार रुपए तक की कमाई की जा सकती है।
पोल्ट्री फार्मिंग
मुर्गी पालन गांव के लिए कम लागत वाला और जल्दी मुनाफा देने वाला बिजनेस है। ब्रॉयलर या देसी मुर्गियों की डिमांड हमेशा बनी रहती है। सही मैनेजमेंट और मार्केटिंग से यह बिजनेस हर महीने अच्छी आमदनी दे सकता है।
ऑर्गेनिक खेती
ऑर्गेनिक सब्जियों की मांग शहरों में तेजी से बढ़ रही है। अगर गांव में किसान सब्जी या फल की खेती कर सीधे मंडी या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बेचें तो बिचौलियों से बचकर ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं।
आटा चक्की
गांव में आटा चक्की या मिनी राइस मिल का बिजनेस हमेशा चलता है। लोग गेहूं और चावल पिसवाने के लिए नियमित आते हैं, जिससे स्थायी इनकम बनती है। यह बिजनेस कम जोखिम भरा और भरोसेमंद माना जाता है।
जन सेवा केंद्र (CSC)
सरकारी योजनाओं, आधार, पैन कार्ड, बैंकिंग और ऑनलाइन फॉर्म भरने की सेवाओं की गांवों में काफी मांग है। एक कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) खोलकर महीने में 30 से 50 हजार रुपए तक कमाए जा सकते हैं।