Ram Mandir Special Song: राम मंदिर पर चंचल बंजारा का नया गाना 'जीत गए राम भक्त' हुआ वायरल, देखें वीडियो

ट्रेंडिंग/वायरल
Updated Aug 04, 2020 | 10:42 IST

Chanchal banjara song jeet Gaye ram bhakt: अयोध्‍या में श्रीराम जन्‍मभूमि मंद‍िर का भूमि पूजन होने जा रहा है और इधर स‍िंगर चंचल बंजारा ने अपना नया गाना र‍िलीज कर द‍िया है।

Ram Mandir Special Song: कई दशकों से चले आ रहे राम मंदिर विवाद का कल अंत हो जाएगा जब भारत के प्रधानमंत्री द्वारा राम जन्मभूमि का शिलान्यास होगा। शिलान्यास की वजह से पूरी अयोध्या को फिर से वैसे ही सजा दिया गया है जैसे श्री राम द्वारा लंका विजय करके आने पर सजाया गया था। देशभर के सभी राम भक्तों में कल के शिलान्यास को लेकर बहुत ज्यादा खुशी है। उसी खुशी को दम भरने चंचल बंजारा का एक नया गाना 'जीत गए राम भक्त' रिलीज हो गया है। जिसमें वह यह कहती नजर आ रही हैं कि, सच्चे लोगों की जीत हुई झूठों की हार हुई। इसमें वह प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी सराहना करती नजर आ रही हैं। वह कह रही है कि वर्षों से चले आ रहे इस विवाद का अंत मोदी योगी के राज में उन्हीं की वजह से हुआ है। गाना श्री राम भक्ति रस में डूबा हुआ है, गाने को लिखा है सुरेश फौजी ने और संगीत अमन का दिया हुआ है।

अगली खबर