नई दिल्ली। lady police constable tik-tok video dance viral टिक-टॉक का बुखार लोगों के सिर पर बेशुमार है। टिक-टॉक ऐप देशभर में लोकप्रिय है। टिक-टॉक का भूत बच्चों पर ही नहीं बल्कि युवाओं पर भी चढ़ा हुआ है। जी हां एक बार फिर दिल्ली पुलिस की दो महिला कांस्टेबलों का टिक-टॉक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ये दोनों महिला इस वीडियो में हरियाणवी गाने पर डांस करती दिख रही है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो में ये दोनों मुकेश फौजी का गाना 'बटुआ से मुंह लेरी पतली कमर' पर डांस करती दिख रही है। वीडियो के दौरान ये दोनों महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात है।
ये वीडियो किस जगह का है ये तो नहीं दिख रहा है, लेकिन इतना कहा जा सकता है ये किसी VIP रोड के आसपास का है। ये दोनों महिला पुलिसकर्मी टिक-टॉक वीडियो बनाते समय खूब इन्जॉय कर रही है। इन दोनों में से पहले एक गाना गा रही है और दूसरी एक्टिंग कर रही है। 'बटुआ से मुंह लेरी पतली कमर' हरियाणवी गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं ज्यादातर लोग इसी गाने पर टिक-टॉक वीडियो बना रहे है।
यू्ट्यूब पर भी इस गाने को काफी लाइक मिल रहे है। इतना ही नहीं इस गाने के करीब 2 करोड़ व्यूज हैं। अभी तक इस मामले पर पुलिस की कोई भी कार्रवाई सामने नहीं आई है।
गौरतलब है कि इससे पहले गुजरात के पुलिस स्टेशन में बॉलीवुड गाने पर डांस करने के बाद एक महिला पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया था। यह जानकारी अधिकारियों के हवाले से सामने आई थी। महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था। इस छोटी सी वीडियो क्लिप में अर्पिता चौधरी मेहसाणा जिले के लंघनाज पुलिस स्टेशन में लॉक अप के सामने डांस करते हुए नजर आ रही थी। खबरों के अनुसार अर्पिता चौधरी लोक रक्षक दल (एलआरडी) की रिक्रूट हैं।