Google search results2020: जो बिडेन से लेकर कमला हैरिस और तानाशाह किम जोंग उन तक, सुर्खियों में रहे ये लोग

हम उन शख्सियतों का जिक्र करेंगे जो 2020 में गूगल ट्रेंड में छाए रहे। निर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन से लेकर किम जोंग उन ने जहां सबके मन मष्तिष्क में छा गए वहीं अर्नब गोस्वामी और कनिका कपूर भी छायी रहीं।

जो बिडेन से लेकर कमला हैरिस और तानाशाह किम जोंग उन तक,2020 में रहे सुर्खियों में ये लोग
2020 में कुछ खास लोगों मे बनाए खास मुकाम  |  तस्वीर साभार: AP
मुख्य बातें
  • जो बिडेन होंगे अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति, कमला हैरिस बनेंगी उप राष्ट्रपति
  • किम जोंग उन के स्वास्थ्य के बारे में अफवाहें उड़ीं
  • राष्ट्रीय स्तर पर अमिताभ बच्चन, कनिका कपूर और अर्नब गोस्वामी की चर्चा

नई दिल्ली। साल 2020 अब विदा होने के तैयार है और नया साल दस्तक देने के लिए तैयार है। अगर इस साल की बात करें तो मीठी से ज्यादा खट्टी यादें है। लेकिन इसके साथ ही कुछ ऐसी शख्सियतें भी सामने आईं जो सुर्खियों में छाए रहे। सर शख्सित के सुर्खियों में रहने की पीछे की वजह भी अलग अलग थी। अलग अलग क्षेत्रों के अलग अलग लोग खास मुकाम पर पहुंचे या थोड़ी अलग पहचान बनाई। यहां उन लोगों के बारे में बात करेंगे जो 2020 में गूगल ट्रेंड में सुर्खियों में छाए रहे। 
 

 जो बिडेन
जो बिडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति होंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति के दिलचस्प चुनाव में उन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवार को डोनाल्ड ट्रंप को शिकस्त दी थी। जो बिडेन का संबंध डेमोक्रेट्स पार्टी से है। 

कमला हैरिस
कमला हैरिस को जो बिडेन ने अपना सहायक चुना हैं। कमला हैरिस भारतवंशी हैं और उनके पूर्वजों का संबंध तमिलनाडु से है। 

किम जोंग उन
उत्तर कोरिया के इस तानाशाह के स्वास्थ्य के बारे में जमकर चर्चा हुई कि वो स्वस्थ नहीं है, हालांकि वो खबरें महज अफवाह निकलीं। हाल में वो इस वजह से भी सुर्खियों में थे कि चीनी वैक्सीन को उन्होंने चोरी छुपके लगवाया था।



रिया चक्रवर्ती
रिया चक्रवर्ती का फिल्मी जगत से ताल्लूक हैं उनका नाम पहले सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या से जुड़ा और बाद में ड्रग्स मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई। इस समय वो उस केस में जमानत पर हैं। 

कनिका कपूर
बेबी डॉल फेम कनिका कपूर कोरोना की वजह से चर्चा में आईं थीं। उनके बारे में कहा गया कि लखनऊ की जिस पार्टी में वो शामिल हुईं थी उसमें किसी को खुद के बारे में कोरोना संक्रमण की जानकारी नहीं दी। कनिका कपूर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई थी। 

अर्नब गोस्वामी
टीवी जगत के चर्चित चेहरों में शुमार अर्नब गोस्वामी टीआरपी के फेर में हवालात में बंद हुए। उनके साथ जिस तरह से मुंबई पुलिस द्वारा बदसलूकी की गई थी उसके बाद वो चर्चा के केंद्र में आ गए। 

अमिताभ बच्चन
सदी के महानायक बिग बी यानी अमिताभ बच्चन कोरोना के शिकार हुए। उनके साथ बेटे अभिषेक बच्चन भी शिकार हुए थे। अमिताभ बच्चन ने कोरोना और मास्क की परिभाषा दी जो हर किसी के जुबां पर छा गया। 

अंकिता लोखंडे
सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड रहीं अंकिता लोखंडे ने रिया चक्रवर्ती और कंपनी को सीधे सीधे सुशांत की खुदकुशी के लिए जिम्मेदार ठहराया था इसके साथ ही उन्होंने रिया पर सुशांत को ड्रग्स देने का भी आरोप लगाया था। 

कंगना रनावत
सुशांत सिंह राजपूत केस में कंगना रनावत मुखर रहीं। उन्होंने सीधे सीधे बॉलीवुड पर सवाल उठाने के साथ ही राजनीतिक हस्तियों को भी घेरे में लिया। जब बीएमसी ने उनके दफ्तर को तोड़ दिया तो वो और अधिक चर्चा के केंद्र में आ गईं। इस समय वो कानूनी पेचिदिगियों का सामना कर रही हैं।

अगली खबर